EDUCATION ADMIT CARD GOVT SCHEME GOVT JOBS SPORTS RESULTS

भाजपा द्वारा फैलाए जाने वाली भ्रमक खबरों व आंकड़ों से सतर्क रहने के लिए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अपील।

On: May 31, 2024 11:16 PM
Follow Us
Add as a preferred
source on Google

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान अब सातवें चरण में पहुंच चुका हैं जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी ने भाजपा द्वारा फैलाए जाने वाली भ्रमक खबरों व आंकड़ों से सतर्क रहने के लिए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने की अपील।

प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों

मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा।

 

दरअसल ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं , क्योंकि भाजपावालों ने ये योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है, जो कि पूरी तरह से झूठ है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा, जबकि ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार बनने जा रही है। इसके जवाब में हम आपको बता दें कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं, जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फ़ायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके। ध्यान रहे जो भाजपाई चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में कोर्ट द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर सकते हैं, वो चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता ज़रूरी है।

 

इसीलिए आप लोगों से ये विशेष अपील है कि आप लोग किसी भी भाजपाई ‘एक्जिट पोल’ के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से चौकन्ना रहते हुए, अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हुए डटे रहें और जीत के अपने मूल-मंत्र ‘मतदान भी सावधान भी’ को याद रखते हुए, जीत का प्रमाण-पत्र लेकर ही संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत का उत्सव मनाएं।

 

आपका

अखिलेश

 

#इंडिया_की_जीत_में_जनता_की_जीत

 

यह संदेश आप सभी जीतना हो शेयर कर दीजिए ताकि भाजपा द्वारा कथित तौर पर कोई गड़बड़ी न की जाए, और सतर्क रहना जरूरी हैं जबतक आपका इंडिया गठबंधन जीत न जाए।

rojtazakhabar.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now