EDUCATION ADMIT CARD GOVT SCHEME GOVT JOBS SPORTS RESULTS

मऊ के बेटे ने अमेरिका में लहराया देश का परचम: 21 वे विश्व पुलिस खेल कुश्ती में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

On: August 1, 2025 7:35 PM
Follow Us
Add as a preferred
source on Google

मऊ के बेटे ने अमेरिका में लहराया देश का परचम, कुश्ती में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल 🥇,

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में ब्लॉक परदहा के गांव बभनिकोल के निवासी विशाल साहनी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत का झंडा लहराया और पहलवानी के क्षेत्र में गोल्ड 🥇मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया और अपने गांव का सिर ऊंचा कर दिया।

विशाल ने अमेरिका के अलबामा प्रांत के बर्मिंघम में आयोजित 21 वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल-2025 में भारत का परचम बुलंद किया है। जहाँ 57 किलोग्राम फ्री-स्टाइल रेसलिंग कंपटीशन में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ मऊ, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

विशाल साहनी, जो भारत की पुलिस सेवा से जुड़े हैं, उन्होंने अपनी ताकत, तकनीक और संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को शिकस्त दी और स्वर्ण पदक देश के नाम किया।

विशाल की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल है, जहाँ विशाल साहनी के अमेरिका से वापस लौटने पर स्थानीय लोगों द्वारा विशाल का फूल मालाओं के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 

लेकिन विशाल की ये उपलब्धि जितनी बड़ी है, और इसके लिए उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए शायद वो उन्हें नहीं मिल सका, ज़्यादातर लोग इस बात से ही अंजान हैं कि हमारे ज़िले हमारी माटी के एक बेटे ने दुनिया की इतनी बड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और कई देशों को धूल चटाकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने का काम किया है।

आज ज़रूरत है कि सरकार, प्रशासन और खेल संस्थाएँ न सिर्फ विशाल जैसे खिलाड़ियों को पहचानें, बल्कि उनकी उपलब्धियों को सामने लाकर उन्हें प्रोत्साहित करें, ताकि आने वाली पीढ़ी के युवाओं को एक दिशा और प्रेरणा मिल सके।

 

rojtazakhabar.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now