India vs USA T20 World Cup 2024 |अमेरिका को 7 विकेट से हराकर टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंची। मैच के हीरो अर्शदीप और सूर्यकुमार रहे।
सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 50* रन बनाकर भारत को अमेरिका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दिला दी। इसी के साथ टीम इंडिया T-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड में पहुंच गई। सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए शिवम दुबे के साथ 65 गेंद पर 72 रन की अटूट साझेदारी बनाई। शिवम दुबे 35 गेंद पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 31 बनाकर नाबाद लौटे। जिस वक्त सूर्यकुमार यादव अमेरिका के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए, भारत का स्कोर 2.2 ओवर में 10/2 था। विराट गोल्डन डक और रोहित 3 रन बनाकर पवेलियन जा चुके थे। विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी और यहां से एक भी खिलाड़ी का आउट होना टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता था।
सूर्यकुमार यादव ने सबसे पहले तीसरे विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंद पर 29 रन की साझेदारी बनाई। ऋषभ पंत भी 18 रन बनाकर लौट गए। सूर्यकुमार यादव को भली-भांति एहसास था कि यह विकेट ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मुफीद नहीं है। रन-चेज उन पर काफी हद तक निर्भर कर रहा था। जिस सौरभ नेत्रवलकर ने विराट और रोहित को आउट किया था, उसे पांचवें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने छक्का मारा। दूसरी गेंद 128Kmph की रफ्तार के साथ राउंड द विकेट अंदर की तरफ एंगल बना रही थी। सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाज की गति का इस्तेमाल किया और फाइन लेग ऊपर से स्कूप शॉट खेलते हुए छक्का लगा दिया। उसके बाद सूर्या ने अली खान के 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर मिडविकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए चौका बटोरा।
वैन शल्कविक के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का मारा। दरअसल यह इनसाइड आउट पर छक्का था! वह कुछ समय से ऐसा करने की कोशिश कर रहे थे और अब आखिरकार उसनेउन्होंने गेंद को कनेक्ट कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर एक फुलर डिलीवरी, फिर से गेंद में गति कम थी। सूर्यकुमार इस बार गेंद के नीचे आए और लॉन्ग-ऑफ की बाईं ओर छक्का मारा। अगली लेंथ बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने शफल करते हुए फाइल लेग के ऊपर से चौका जड़ा। अली खान के 19वें ओवर की पहली धीमी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में सिंगल लेकर सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 18.2 ओवर में 111/3 बनाकर मैच जीत लिया। www.rojtazakhabar.com मेंशन कर सूर्यकुमार यादव की उम्दा अर्धशतकीय पारी पर अपनी प्रतिक्रिया दें।




