India vs USA T20 World Cup 2024 |सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी, भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से पीटा।
न्यूयॉर्क में भारत की जीत की हैट्रिक, टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत की धाकड़ एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हरा दिया. भारत ने अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल कर सुपर-8 में जगह बनाई. टीम इंडिया के ग्रुप ए में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट्स हो गए.
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. उन्होंने टीम में कोई बदलाव नहीं किया. अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल इस मैच में चोट के कारण नहीं खेले. उनके स्थान पर एरॉन जोन्स कप्तानी की. अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या को 2 सफलता मिली. भारत ने 18.2 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रन बनाए. शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन की पारी खेली. ऋषभ पंत 18 और रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली खाता नहीं खोल पाए. अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रावलकर ने 2 विकेट लिए.
री
#T20WC2024 #INDvsUSA #USAvsIND #TeamIndia #BCCI
