rojtazakhabar

rojtazakhabar ,Breaking News, Samachar

Sports

4 दिन बाज के ना उड़ने से आसमान कबूतरों का नहीं हो जाता।

4 दिन बाज के ना उड़ने से आसमान कबूतरों का नहीं हो जाता। यह बात दुनिया के नंबर वन T-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने फिर एक बार साबित कर दी है। सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ शतक जड़कर मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स के खिलाफ 16 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीत दिला दी। SRH ने टॉस हारकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173/8 का स्कोर बनाया। जवाब में MI ने 17.2 ओवर में 174/3 बना दिए। सूर्यकुमार यादव 51 गेंद पर 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद रहे।
सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 79 गेंद पर 143 रन की अटूट साझेदारी बनाई। तिलक वर्मा 32 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। MI की टीम SRH के खिलाफ 174 के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। ईशान 9, रोहित 4 और नमन धीर बगैर खाता खोले चलते बने। स्कोर 4.1 ओवर में 31/3 आउट। यहां से सूर्यकुमार यादव का जलवा देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव ने मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट्स की बौछार कर दी। T-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले दुनिया के नंबर वन T-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपना खौफनाक अंदाज दिखा दिया। Comment कर सूर्यकुमार यादव की मैच विनिंग सेंचुरी पर अपनी प्रतिक्रिया दें।

2 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now